फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भीषण गर्मी में फाल्ट से दिनभर बाधित रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर।
भीषण गर्मी और उमस के दौरान बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल है। रविवार रात को हर आधे घंटे पर हुई कटौती और सोमवार को दिनभर बिजली की कटौती ने लोगों को पसीने से तर कर दिया। स्थिति यह रही कि सोमवार को अंसारी रोड बिजलीघर क्षेत्र में करीब तीन घंटे तक बिजली नहीं होने से लोग परेशान रहे।



सोमवार को नगर के साथ जिलेभर की बिजली आपूर्ति काफी बदतर रहे। कभी फाल्ट के नाम पर तो कभी बिना किसी कारण के ही बिजली कटने से लोग परेशान रहे। सोमवार को बिजली कटौती के कारण दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। सोमवार को अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े कलक्ट्रेट क्षेत्र में फाल्ट के कारण करीब तीन घंटे तक बिजलीघर से जुड़े अंसारी रोड, चांदपुर रोड, कलक्ट्रेट, अस्पताल रोड, प्रीत विहार कालोनी समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि रविवार देर रात करीब 11 बजे हाइडिल कालोनी बिजलीघर से जुड़े मोहनकुटी और रामविहार रोड पर एबीसी लाइन के जलने के चलते करीब दो घंटे तक बाईपास रोड, शास्त्री नगर, राम विहार, साठा, मामन रोड, मोहनकुटी समेत अन्य क्षेत्रों में लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। उमस भरी गर्मी औऱ बिजली सप्लाई न होने के कारण लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं। बिजली की अघोषित कटौती के कारण लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। बुगरासी, खानपुर, बीबीनगर, डिबाई, छतारी, पहासू, चोला, ककोड़ समेत अन्य क्षेत्रों में आठ से 10 घंटे की बिजली कटौती से लोग हलकान हैं, लेकिन बिजली निगम के अधिकारी समस्या के समाधान के बजाए लोगों को आश्वासन देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के चीफ इंजीनियर वीके मिश्रा ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली का अधिक प्रयोग होता है, जिसके चलते तार गर्म हो जाते हैं और बार-बार फाल्ट की समस्या आती है। लोगों से अपील है कि बिजली उपकरणों का आवश्यकतानुसार संचालन करें।



एसडीओ का घेराव कर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

औरंगाबाद में बिजली की कटौती से परेशान व्यापारियों ने सोमवार को बिजलीघर पर पहुंचकर एसडीओ का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। शिवसेना के नगर प्रमुख प्रवेश लोधी और अखिल भारतीय व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए पदाधिकारी मुंडी बकापुर स्थित बिजलीघर पर पहुंचे और हंगामा खड़ा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर की विद्युत व्यवस्था बदहाल पड़ी हुई है।
विज्ञापन

एसडीओ और जेई ने किसी के फोन तक नहीं रिसीव करते हैं। इसके अलावा ऊर्जा निगम के अधिकारी व्यापारियों से अभद्रता करते हैं। मांग की है कि ओवरलोड चल रहे ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की जाए, ताकि बिजली कटौती से परेशानी न हो। मांगों का एक ज्ञापन एसडीओ कुलदीप को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। मौके पर जानेआलम, रवि वर्मा, पिंटू ठाकुर, लवली अग्रवाल, दीपक गुप्ता, महेश लोधी, जीतू गोस्वामी, ऋषि लोधी, नीरज कुमार, रोबिन कुमार, प्रमोद कुमार, आदेश लोधी, भूपेंद्र कुमार मौजूद रहे।



क्षेत्र का नाम - बिजली कटौती

बुलंदशहर- 04 घंटे

चोला -08 घंटे

गुलावठी- 08 घंटे

स्याना -08 घंटे

नरौरा- 06 घंटे

बुगरासी -10 घंटे

अनूपशहर- 04 घंटे

डिबाई- 08 घंटे

ककोड़- 06 घंटे

जहांगीराबाद- 04 घंटे

शिकारपुर -08 घंटे




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें