फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बूंदाबांदी के बाद निकली धूप, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में बदले मौसम और बूंदाबांदी के बाद बुधवार को मौसम साफ होने के साथ धूप निकली लेकिन तेज हवा के कारण ने ठंड का अहसास बना रहा। न्यूनतम तापमान भी 4.6 डिग्री गिर गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब रात में ठंड होगी और दिन में धूप से तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम तक बूंदाबांदी जारी रही। इस बीच पूरा दिन धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। बुधवार को मौसम साफ हो गया और पूरे दिन धूप खिली। इससे पूरे दिन नगर से लेकर देहात तक के बाजारों व मार्गों पर रौनक दिखाई दी। शाम होते ही फिर ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 24.6 और न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्सियस कम होकर 8.8 डिग्री पर पहुंच गया।
आर्द्रता 48 फीसदी और हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि अब मौसम साफ रहेगा। रात को ठंड जारी रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी। ऐसा मौसम अभी गेहूं समेत सभी फसलों के लिए अनुकूल है। इससे अब फसलों पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें