फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी सुनहेरा कॉम्पेलेक्स की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की मंगलवार शाम मेरठ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्राधिकरण के कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति दिए जाने के सुझाव को लेकर सहमति मिली है। साथ ही सुनेहरा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में खाली दुकानों को पहले आओ-पहले पाओ पर देने के सुझाव को भी सहमति मिली है। वहीं, खुर्जा में भूमि क्रय के प्रस्ताव को अनुमोदन मिला।
विज्ञापन

मेरठ में मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में बोर्ड बैठक आयोजित हुई। इसमें पूर्व में हुई बीकेडीए की बोर्ड बैठक में शामिल निर्णयों का अवलोकन किया तो आगामी होने वाली बोर्ड बैठक के लिए भी आख्या प्रस्तुत की। इसके बाद बीडीए की 79वीं बोर्ड बैठक व केडीए की 38वीं बोर्ड बैठक का शुभारंभ हुआ। अफसरों के अनुसार प्राधिकरण द्वारा कर्मचारियों की चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में रखा। जिस पर सभी के द्वारा सहमति मिलने से अब प्राधिकरण के कर्मचारियों को भी राजकीय कर्मचारियों के समान चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति हो सकेगी। प्राधिकरण में अभियंताओं की कमी को देख कार्यों की गुणवत्ता बनाए को बोर्ड ने परियोजना प्रबंधन इकाई के गठन को स्वीकृति दी है। सुनेहरा में खाली दुकानों को पहले आओ-पहले पाओ पर आवंटन करने को सहमति मिल गई है। साथ ही खुर्जा प्राधिकण में भूमि क्रय के प्रस्ताव को सहमति मिली। इसके साथ ही बुलंदशहर एवं खुर्जा प्राधिकण की वित्तीय वर्ष की बैलेंस सीटों का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में पुनरीक्षित किए गए बजट के साथ 2024-25 के बजट को स्वीकृति दी गई। बोर्ड बैठक में प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर, अपर जिलाधिकारी, अपर निदेशक कोषागार व पेंशन, सहयुक्त नियोजक, बुलंदशहर पालिका चेयरमैन दीप्ति मित्तल, खुर्जा पालिका चेयरमैन अंजना सिंघल, सचिव देवेंद्र पाल सिंह, मुख्य लेखाधिकारी संतोष कुमार व प्राधिकरण सदस्य अजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
सुनेहरा की दुकानें अब पहले आओ-पहले पाओं पर आवंटित होगी। वित्तीय वर्ष में बुलंदशहर प्राधिकरण को 20620.15 लाख स्वीकृत बजट के सापेक्ष 36608.69 लाख की प्राप्ति नवंबर तक हो चुकी है। जिसे पुनरीक्षित कर 38841.23 लाख कर दिया गया। इसी तरह खुर्जा प्राधिकरण को 8009.49 लाख स्वीकृत बजट के सापेक्ष 7942.48 लाख की प्राप्ति नवंबर तक हो चुकी है। जिसे पुनरीक्षित कर 9250.19 लाख कर दिया गया। 2024-25 के लिए बुलंदशहर का 41811.46 व खुर्जा का 9598.80 लाख का बजट प्रस्तावित किया गया है। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें