फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में फेल हुए छात्रों ने की आत्महत्या की कोशिश, एक की मौत

सार

पॉलीटेक्निक में फेल हुए छात्रों ने की आत्महत्या की कोशिश, एक की मौत जहांगीराबाद।इसी बीच दो छात्रों ने आत्महत्या की कोशिश की, इनमें से एक छात्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।इससे परेशान होकर ही छात्र हंगामा के लिए मजबूर हुए और दो छात्रों ने तनाव में आकर आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉलीटेक्निक में फेल हुए छात्रों ने की आत्महत्या की कोशिश, एक की मौत
विज्ञापन

जहांगीराबाद। जनता पॉलिटेक्निक में परीक्षा परिणाम में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए शनिवार को छात्रों ने हंगामा किया। इसी बीच दो छात्रों ने आत्महत्या की कोशिश की, इनमें से एक छात्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को लगातार दूसरे दिन विद्यार्थियों ने कालेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। वहीं मृतक छात्र के परिजनों ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।
नगर के भईपुर दोराहे के निकट स्थित जनता पॉलिटेक्निक के दो छात्रों द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। छात्रों द्वारा आत्महत्या के प्रयास के चलते साथी छात्रों में रोष व्याप्त है। जिसके चलते शनिवार को विद्यार्थियों ने एकत्रित होकर कॉलेज के बाहर हंगामा करते हुए परीक्षा परिणाम में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। विद्यार्थियों ने प्रधानचार्या को ज्ञापन सौंपकर परीक्षाफल को ठीक कराने की मांग की है। इस दौरान अरनिया के खुटैना निवासी हर्ष ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक हर्ष अपने दोस्त से फोन पर बात करते हुए घर से बाहर आया था। करीब एक घंटे बाद जब वह घर आया तो उसे घर आकर उल्टी होना शुरू हो गई। इसके बाद खुर्जा के एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हर्ष दो भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि उसके पिता खेती बाड़ी करके परिवार का जीवनयापन कर रहे हैं। हालांकि मामले में पीड़ित परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी। बताया जा रहा है कि दूसरे छात्र कुलदीप सिंह ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि कुलदीप सिंह की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

एक दिन में चार प्रैक्टिकल कराने का आरोप
हंगामा कर रहे छात्रों ने बताया कि विद्यालय की ओर से एक दिन में चार प्रैक्टिकल तक कराए गए। प्रैक्टिकल में उपस्थित होने के बाद भी विद्यालय की ओर से गैर हाजिरी दर्शा दी गई है, जिसके कारण कई छात्रों की बैक लग गई है। इससे परेशान होकर ही छात्र हंगामा के लिए मजबूर हुए और दो छात्रों ने तनाव में आकर आत्महत्या की कोशिश की। छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा की फीस जमा करने के बाद भी विद्यालय द्वारा प्रत्येक प्रैक्टिकल के लिए 50 रुपये की अवैध उगाही की जाती है।
विज्ञापन

छात्रों के आरोप निराधार हैं। छात्रों की समस्या के निराकरण के लिए बोर्ड के सचिव से बात चल रही हैं। छात्रों के हित के लिए सोमवार को विद्यालय का एक पैनल बोर्ड जाकर मजबूती से अपना पक्ष रखेगा। छात्र द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी साथी छात्रों से मिली है, लेकिन अभी तक इस संबंध में पीड़ित परिजनों ने न तो कोई शिकायत दी है और न ही छात्र द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी दी है। - मंजू बंसल, प्रधानचार्या, जनता पॉली टेक्निक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें