जहांगीराबाद। किसान सहकारी चीनी मिल अनूपशहर द्वारा द्वारा 9,448 गन्ना किसानों को 864 लाख रुपये का गन्ना भुगतान कर दिया है। यह राशि किसानों के बैंक खातों में पहुंच गई है। मिल की प्रधान प्रबंधक अंजलि गंगवार ने किसानों से अपील की है कि वे मिल और सभी बाह्य गन्ना क्रय केंद्रों पर साफ-सुथरा, जड़-पत्ती एवं अंगोला रहित, उच्च गुणवत्ता का गन्ना आपूर्ति करें, ताकि पेराई कार्य निर्बाध रूप से चलता रहे। भविष्य में भी किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। संवाद