फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह से होगा साबितगढ़ और अनामिका चीनी मिल का संचालन

सार

इसी माह से होगा साबितगढ़ और अनामिका चीनी मिल का संचालनबुलंदशहर।जल्द ही शासन और विभाग से मिलों को गन्ना पेराई का लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा, जिसे मिलों को आवंटित कर दिया जाएगा।इसके लिए मिल को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसी माह से होगा साबितगढ़ और अनामिका चीनी मिल का संचालन
विज्ञापन

बुलंदशहर। गन्ना उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। दो चीनी मिलें इसी माह के अंतिम सप्ताह में संचालित हो जाएंगी, जबकि दो मिलें नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में चल जाएंगी। डीसीओ ने जिले की चीनी मिलों के संचालन की योजना तैयार की है।
जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल ने बताया कि जिले की साबितगढ़ चीनी मिल और अनामिका चीनी मिल का संचालन इसी माह के अंतिम सप्ताह में होगा। जबकि अनूपशहर और वेव शुगर मिल नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में शुरू हो जाएंगी। चारों चीनी मिलों में मरम्मत आदि का काम पूरा हो चुका है और इनका निरीक्षण भी कर लिया गया है। चीनी मिल के संचालन के लिए मिल अधिकारियों ने ट्रायल भी पूरा कर लिया है। जल्द ही शासन और विभाग से मिलों को गन्ना पेराई का लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा, जिसे मिलों को आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूपशहर चीनी मिल पर किसानों का 10.50 करोड़ बकाया
एक ओर जहां चीनी मिलों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं, दूसरी ओर अनूपशहर चीनी मिल पर किसानों को 10.50 करोड़ रुपया बकाया गन्ना भुगतान रुका हुआ है। जिन किसानों की यह राशि है, वह अपने भुगतान के लिए लगातार मिल व विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। डीसीओ बृजेश पटेल ने बताया कि मिल जल्द ही बकाया भुगतान कर देंगी। इसके लिए मिल को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें