फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना खेत में, मिलों ने बंद की खरीद

Fri, 19 Feb 2016 11:27 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की सभी शुगर मिलों ने प्रशासन को बंदी की सूचना जारी कर दी है। साथ ही जनपद के 10 क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद भी बंद कर दी गई है। इसके चलते क्षेत्र के  जिन किसानों के खेत में गन्ने की फसल खड़ी है वह परेशान हैं।
विज्ञापन


संभल की रजपुरा शुगर मिल के जनपद में क्रय केंद्र हैं। ये केंद्र वेव शुगर मिल बंद होने के बाद रजपुरा शुगर मिल को दिए गए थे। रजपुरा शुगर के प्रबंधन ने प्रशासन को बंदी का नोटिस  भेज दिया है।

नोटिस के हिसाब से रजपुरा शुगर मिल 10 मार्च को बंद हो जाएगी। साबितगढ़ शुगर मिल, अनूपशहर शुगर मिल और अनामिका शुगर मिल 25 मार्च को बंद होंगी। अनूपशहर शुगर मिल ने दो केंद्र और रजपुरा शुगर मिल ने चार केंद्रों से कांटा बाट उठा लिया है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, चोला क्षेत्र के गांव निठारी में साबितगढ़ शुगर मिल का गन्ना खरीद केंद्र है। गन्ना तौल केंद्र पर जांच करने पहुंचे गन्ना निरीक्षक को किसानों ने बंधक बना लिया। गन्ना शिफ्टिंग का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने उन्हें छोड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें