फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान न करने पर वेव, ब्रजनाथपुर और सिंभावली मिल को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान न करने पर वेव, ब्रजनाथपुर और सिंभावली मिल को नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की दो और हापुड़ की दो चीनी मिल अभी भी गन्ना किसानों को 92 करोड़ रुपये बकाया गन्ना भुगतान दबाए बैठी हैं। डीएम ने अनूपशहर चीनी मिल को छोड़कर वेव, ब्रजनाथपुर और सिंभावली चीनी मिल को भुगतान करने पर नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया है। चेतावनी दी है कि जल्द भुगतान नहीं करने पर इन मिलों को गन्ना सप्लाई रोक दी जाएगी। इसके लिए शासन और विभाग को पत्र भेजा जाएगा।
जिले में गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या 1.30 लाख के आसपास है। इन किसानों का जिले की वेव शुगर मिल, अनामिका मिल, साबितगढ़ मिल और अनूपशहर मिल गन्ना खरीदती हैं। इसके अलावा गैर जनपद में हापुड़ की सिंभावली व ब्रजनाथपुर के अलावा संभल की रजपुरा चीनी मिल और अमरोहा की चंदनपुर मिल भी जिले के किसानों का गन्ना खरीद करती हैं। साबितगढ़, अनामिका, रजपुरा और चंदनपुर चीनी मिल तो किसानों का शतप्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं। जबकि अभी भी वेव, अनूपशहर, सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल किसानों का भुगतान नहीं किया है। यह स्थिति तब है जबकि विभाग की ओर से इन मिलों को कई बार नोटिस जारी जा चुके हैं। बावजूद इसके यह चारों चीनी मिल भुगतान नहीं कर रही हैं। समय पर भुगतान न होने के कारण किसान जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय से लेकर मिल तक संपर्क करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि किसानों को जल्द उनके गन्ने की राशि मिले। इसलिए डीएम की ओर से वेव, ब्रजनाथपुर और सिंभावली मिल को नोटिस जारी किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नियम है कि चीनी मिल गन्ना खरीद के 14 दिन के भीतर किसान को भुगतान कर देना चाहिए। लेकिन चीनी मिल इस नियम का पालन नहीं करती हैं। ऐसा नहीं करने पर ऐसी चीनी मिलों को समय-समय पर नोटिस जारी कर किसानों का समय पर भुगतान करने के लिए निर्देश दिए जाते हैं।
विज्ञापन

इन मिलों पर इस तरह चल रहा है बकाया गन्ना भुगतान
चीनी मिल का नाम - खरीदा गया गन्ना - बकाया गन्ना भुगतान
वेव शुगर मिल - 126.32 करोड़ - 12.48 करोड़ रुपये
अनूपशहर चीनी मिल - 121.50 करोड़ - 24.24 करोड़ रुपये
सिम्भावली चीनी मिल - 44.98 करोड़ - 28.63 करोड़ रुपये
ब्रजनाथपुर चीनी मिल - 45.45 करोड़ - 25.66 करोड़ रुपये
नियमानुसार और निर्धारित समय पर भुगतान न करने वाली चीनी मिलों पर समय-समय पर कार्रवाई होती है। इसी क्रम में अब तीन चीनी मिलों को अभी तक किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान न करने पर डीएम की ओर से नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद यदि यह चीनी मिल भुगतान नहीं करती हैं तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। - बृजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें