फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान न होने पर चार चीनी मिलों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान न होने पर चार चीनी मिलों को नोटिस जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। पेराई सत्र 2019-20 के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर जनपद और हापुड़ समेत चार चीनी मिलों को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस डीएम द्वारा जारी किया गया है।
विज्ञापन

वेब चीनी मिल बुलंदशहर, अनूपशहर चीनी मिल, सिम्भावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिलों को डीएम रविंद्र कुमार द्वारा समय-समय पर भुगतान के लिए निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसके बाद भी इन चीनी मिलों ने पेराई सत्र 2019-20 का अवशेष भुगतान नहीं किया है। जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि इन चारों चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है। डीएम के बार-बार सख्ती दिखाने के बाद भी गन्ना किसानों का अवशेष भुगतान नहीं किया है। इसको लेकर चारो चीनी मिलों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें