फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पेराई सत्र शुरू, हापुड़ की दो चीनी मिलों पर अब भी 28 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना पेराई सत्र शुरू, हापुड़ की दो चीनी मिलों पर अब भी 28 करोड़ बकाया
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला समेत अन्य जिलों की चीनी मिलों में गन्ना पेराई सत्र शुरू हो गया है लेकिन हापुड़ की दो चीनी मिलों ने अभी तक करीब 20 हजार किसानों का भुगतान नहीं किया है। मिलों पर 28 करोड़ की राशि बकाया चल रही है।
जिले में इस बार 74 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि में गन्ने की फसल है। जिले के करीब 1.40 लाख किसानों का आठ चीनी मिल गन्ना खरीद करती हैं। इनमें जिले की साबितगढ़, अनामिका, अनूपशहर और वेव शुगर मिल शामिल हैं। जबकि हापुड़ की ब्रजनाथपुर व सिम्भावली के अलावा अमरोहा की चंदनपुर और संभल की रजपुरा चीनी मिल शामिल हैं। इनमें से हापुड़ की चीनी मिलों को छोड़कर सभी ने किसानों के गन्ने का भुगतान कर दिया है। जबकि जिले के करीब 20 हजार किसान हापुड़ की चीनी मिलों से अभी तक बकाया गन्ना भुगतान न होने के करण विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। किसानों को अभी तक राशि न मिलने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अफसरों के अनुसार ब्रजनाथपुर मिल पर 14.68 करोड़ और सिम्भावली चीनी मिल पर 13.36 करोड़ की राशि बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ की दोनों चीनी मिलों पर अब भी 28 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान शेष चल रहा है। यह राशि किसानों को दिलाने के लिए दोनों मिलों को एक बार फिर से नोटिस जारी कर जल्द भुगतान न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। - बृजेश पटेल, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें