फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूफियान हत्याकांड : पुलिस ने तीन और आरोपियों को दबोचा, हमले में प्रयुक्त डंडे व सरिया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में चर्चित सूफियान हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को घटना में संलिप्त तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो डंडे और एक लोहे की सरिया बरामद की गई है। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि तीन अन्य अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन


4 जनवरी 2026 को सूफियान अपने भाई अकरम और दोस्त कादिर अली के साथ डॉ. मुमताज के बाग के पास जमीन की पैमाइश के लिए खड़े थे। इसी दौरान हमलावरों ने गाड़ी से पहुंचकर उनपर जानलेवा हमला कर दिया था। मारपीट में सूफियान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के भाई मोहम्मद हुजेफा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में भाजपा नेता समेत तीन आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। वहीं, कोतवाली देहात पुलिस ने सोमवार को मामन तिराहे के पास से घेराबंदी कर तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान छोटे उर्फ प्रिंस, गुल्ला उर्फ प्रवीण और समीर निवासी नीमखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे में धारा 109(1) और 324(4) बीएनएस की वृद्धि की गई है। अभी इस मामले में आरोपी तेजपाल, आशू शर्मा और बोबी सभी निवासी नीमखेड़ा फरार चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें