फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल में रह रहे छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ननिहाल में रह रहे छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

सिकंदराबाद। ननिहाल में रह रहे छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
ग्राम नगला जगत माजरा होलिका कल्याणपुर थाना अहमदगढ़ निवासी महिपाल सिंह यादव ने बताया कि उसका पुत्र गोलू उर्फ नमन यादव (19) सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव गाजीपुर में अपनी नानी के यहां पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। घर पर उसके नाना मोहनलाल सिंह यादव व उसकी नानी ही रहते हैं। जबकि उसका मामा गाजियाबाद में नौकरी करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह तक दरवाजा नहीं खुलने पर जब उसके नाना से खिड़की से झांककर देखा तो वह साड़ी से फंदा लगाकर कुंदे से लटका हुआ था। नाना की सूचना पर छात्र के परिजन और पुलिस गांव में पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर छात्र को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया गया कि छात्र का बृहस्पतिवार को जन्म दिन भी था। वह घर का इकलौता चिराग था। बड़ी दो बहनों की शादी हो चुकी है। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि छात्र ने जान क्यों दी इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें