फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश में आरक्षी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह क्लेश में आरक्षी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी कांस्टेबल कमल सिंह ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कमल की तैनाती गाजियाबाद जिले में भी। वह नए साल पर घर छुट्टी आया था।
45 वर्षीय कमल सिंह गाजियाबाद में पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर तैनात थे। बताया गया कि एक जनवरी को ही वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। दो जनवरी की रात को वह अपने कमरे में चले गए थे। घर पर इस दौरान वह अकेले ही थे। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाले उनके भाई का पुत्र खाना लेकर आने की पूछने के लिए उनके घर आया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद उसने घर आकर जानकारी दी। अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे और अंदर झांककर देखा तो वह लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मौके से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पत्नी से चल रहा था विवाद, नहीं रहती थी साथ
पुलिस के अनुसार गहनता से जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतक शराब पीने का आदी था। इसी के चलते उसका अपनी पत्नी व अन्य परिजनों से विवाद रहता था। बताया गया कि उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर कुछ दिन पहले इसी विवाद के चलते मायके चली गई थी।
आखिर कहां से आया तमंचा, जांच कर रही पुलिस
मंडी चौकी क्षेत्र के गांव हसनपुर में सिपाही के द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद चर्चा का बाजार गरम है। साथ ही मौत के साथ साथ पुलिस विभिन्न पहलुओं पर भी जांच पड़ताल कर रही है। सवाल है कि आखिर उसके पास तमंचा कहां से आया? इस बाबत चौकी इंचार्ज छैल बिहारी शर्मा का कहना है कि अभी जानकारी नहीं है कि उसे तमंचा कहां से मिला था। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही विभिन्न सवालों के जवाब मिल सकेंगे।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मौके से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। मामले की जांच में अभी गृह क्लेश होना सामने आया है। पूरी जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- विवेक शर्मा, देहात कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें