फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव बांधौर में बृहस्पतिवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि 26 वर्षीय चंद्रवती का विवाह करीब चार माह पूर्व डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव बांधौर निवासी युवक गजेंद्र सिंह के साथ हुआ था। बताया गया कि बुधवार देर रात को वह अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। सुबह देर रात तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों को चिंता हुई और उसके कमरे में जाकर देखा, जहां चंद्रवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सीओ डिबाई वंदना शर्मा ने बताया कि देर शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें