बुलंदशहर। सीनियर महिला-पुरुष टेबल टेनिस एवं सब जूनियर बालक हैंडबॉल का जिला स्तरीय ट्रायल 17 नवंंबर को टांडा स्टेडियम में होगा। इच्छुक खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय क्रीडा संघ के समन्वय से अमेठी में 21 से 24 नवंबर तक सब जूनियर बालक हैंडबॉल व अयोध्या में 25 से 27 नवंबर तक सीनियर महिला-पुरुष टेबल टेनिस की प्रतियोगिता होगी।
दोनों प्रतियोगिताओं के लिए जिला एवं मंडल स्तर से खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से चयन किया जाएगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को मेरठ में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास एवं फोटो साथ लेकर जरूर आएं।