फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अमर उजाला अचीवर अवार्ड के लिए विद्यार्थी करें आवेदन

विज्ञापन
अमर उजाला अचीवर अवार्ड वाली खबर के लिए।
विज्ञापन
बुलंदशहर। यदि आपने किसी भी बोर्ड से इस बार 12वीं में 70 फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं तो आप बन सकते हैं अमर उजाला अचीवर अवार्ड के हकदार। इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन कराना होगा, जो बार कोड के जरिए होगा। 26 जून को नगर के विराट फार्म हाऊस (रामा एनक्लेव, दिल्ली रोड) में सुबह नौ बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। अमर उजाला प्रत्येक वर्ष यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित करता है। इस बार 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने के लिए 12वीं में कम से कम 70 फीसदी अंक होने चाहिए। अभ्यर्थी अमर उजाला की ओर से खबर के साथ प्रकाशित बारकोड को स्कैन कर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकृत मेधावियों को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान के तहत भव्य समारोह में प्रमाणपत्र और पदक प्रदान करेगा। सम्मान समारोह से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए मेधावी मोबाइल नंबर 9654280624 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें