फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 12वीं के अकाउंटेंसी पेपर की गणना में उलझे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को 12वीं की अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा हुई। पेपर की उलझाऊ गणना ने छात्रों को खूब उलझाया। छात्र-छात्राओं के मुताबिक, पेपर आसान तो था लेकिन गणना उलझाऊ होने के कारण उसमें फंस गए। शिक्षकों ने भी पेपर को कुछ कठिन बताया।
विज्ञापन

कक्षा 12वीं के अकाउंटेंसी विषय का पेपर में कुल 80 अंक का रहा और इसके दो भाग रहे। इसमें भाग एक 60 अंक और भाग दो 20 अंक का रहा।
परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले छात्र मयंक कुमार, नकुल और प्रियांश ने बताया कि अधिकतर सवाल कठिन रहे और उलझाऊ गणना ने खूब उलझाया।
प्रश्नपत्र पूरी तरह से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित था, लेकिन गणनाएं लंबी होने के कारण दिक्कत हुई। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार पेपर पिछले सालों की अपेक्षा कुछ कठिन रहा।
सीबीएसई परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं रैनेसा स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 2427 के सापेक्ष 2391 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 91 अनुपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें