फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की पिटाई से डरे बच्चों ने स्कूल जाने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक की पिटाई से डरे बच्चों ने स्कूल जाने से किया इनकार
विज्ञापन

स्याना। गांव मोहनपुर स्थित बेसिक स्कूल में तैनात शिक्षक मनोज शर्मा पर छात्रों को बेरहमी से पीटने का आरोप है। शिक्षक की पिटाई से बच्चों के पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई हैं। डरे सहमे बच्चों ने बृहस्पतिवार को स्कूल जाने से इनकार कर दिया। पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम के निर्देश पर बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने बच्चों से स्कूल न जाने का कारण पूछा तो बच्चों ने अपनी चोट दिखाई। बच्चों ने बताया कि शिक्षक मनोज शर्मा प्रतिदिन बुरी तरह से पीटता है। बुधवार को पाइप से उनकी पिटाई की थी। बच्चों की चोट देख परिजन आग बबूला हो गए। परिजनों ने बच्चों का एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक कक्षा के दौरान बच्चों को पानी पीने, शौच करने के लिए भी छूट नहीं देता। सोशल मीडिया पर बच्चों का वीडियो जब वायरल हुआ तो विभागीय अधिकारी हरकत में आए। डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर बीएसए ने बीईओ को स्कूल में जाकर जांच के निर्देश दिए और आरोपी शिक्षक मनोज शर्मा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बच्चों पर गुस्सा निकालता है शिक्षक
छात्रों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर आरोपी शिक्षक उन्हें बुरी तरह से पीटता है। शिक्षक अधिकतर समय तनाव में रहता है। अपना गुस्सा बच्चों को पीटकर निकालता है। अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई कर उसे विद्यालय से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

बच्चों के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले में बीईओ को जांच के निर्देश दिए हैं। आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को स्कूल भेजें। अब बच्चों के साथ इस प्रकार का बर्ताव नहीं होने दिया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। - बीके शर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें