औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव ईलना निवासी बिन्नामी लोधी का पुत्र गौरव क्षेत्र के लोक किसान इंटर काॅलेज में कक्षा 10 का छात्र है। गत 16 माह पहले परिजनों की डाट से नाराज होकर उक्त छात्र रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गया। परिजनों ने छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार की शाम लापता हुआ छात्र वापस अपने घर लौट आया। जिसे देखकर परिजनों ने खुशी मनाई। गौरव को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण उसके घर पहुंचे। लापता हुए छात्र के अनुसार वह मध्य प्रदेश के इंदौर में रहकर मजदूरी का कार्य कर अपना जीवन यापन कर रहा था। पुलिस ने छात्र को बयान दर्ज कराने के लिए थाने पर बुलाया।