फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा पांच के बच्चे नहीं सुना पाए आठ का पहाड़ा

Sun, 01 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्याना
विज्ञापन
सरकारी स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के बरौली वासुदेवपुर गांव में शनिवार को एसडीएम ने प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा पांच के बच्चों से उन्होंने आठ और नौ का पहाड़ा पूछा तो बच्चे नहीं सुना पाए। इससे वहां के शिक्षक बच्चों को किस प्रकार की शिक्षा दे रहे हैं, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


साथ ही रजिस्टर में दर्ज उपस्थिति की संख्या से कम बच्चे क्लास रूम में मिले।शनिवार को एसडीएम जगतपाल सिंह ने बरौली वासुदेवपुर गांव के परिषदीय स्कूल में आकस्मिक छापेमारी की। इस दौरान स्कूल में अध्यापकों द्वारा रजिस्टर मे दर्ज हाजिरी में 10 छात्र/छात्राओं की फर्जी उपस्थिति मिली। 26 के स्थान पर मौके पर 16 छात्र/छात्रा स्कूल में मिले

। एसडीएम ने जब कक्षा पांच के बच्चों को आठ व नौ का पहाड़ा सुनाने के लिए खड़ा किया तो बच्चे पहाड़ा नहीं सुना पाए। पठन-पाठन की खराब गुणवत्ता पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उन्होंने मामले की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजा है।
विज्ञापन


स्कूल में 62 छात्र/छात्राएं नामांकित हैं जिनके सापेक्ष तीन अध्यापक व एक शिक्षामित्र कार्यरत हैं। एसडीएम ने कहा कि छात्रों के सापेक्ष टीचरों की संख्या यहां अधिक है। यहां से टीचर का स्थानांतरण करके एकल विद्यालयों में भेजा जाएगा। स्कूल में प्रेरक सोमवीर सिंह के अनुपस्थित होने पर उनका मानदेय रोकने के निर्देश दिए। वहीं, बीएसए वेदराम ने बताया कि  रिपोर्ट आते ही  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें