फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। रविवार की शाम खेलते समय गली में बाहर लगाए गए कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से नगर के मोहल्ला शिवाजी नगर कालोनी निवासी कक्षा दो के छात्र अभय (8 वर्ष) पुत्र पप्पू सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
जानकारी के अनुसार जनपद अलीगढ़ के कस्बा जवां निवासी पप्पू सिंह औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में नौकरी करते हैं। परिवार के साथ नगर की शिवाजी नगर कालोनी में रहते हैं। बताया गया कि रविवार की शाम उनका आठ वर्षीय बेटा अभय गली में खेल रहा था। इसी दौरान वह पड़ोसी द्वारा गली में लगाए गए कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। अभय के करंट की चपेट में आने से चीख पुकार मच गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभय के अलावा पप्पू सिंह की पांच वर्ष की बेटी यशी है। निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि अभय के परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें