फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघरों में चौथे दिन भी हड़ताल

Sun, 19 Jun 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली संविदाकर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। कर्मियों ने अफसर-ठेकेदार गठजोड़ के खिलाफ हुंकार भरते हुए कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। डीएम के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। कर्मियों ने एलान किया कि यदि उनकी नहीं सुनी गई तो जिलेभर के कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन



यूपी बिजली बोर्ड इंपलाइज यूनियन के बैनर तले संविदाकर्मी जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। जुलूस हाइडिल कॉलोनी से डीएवी तिराहा, रोडवेज, अंसारी रोड चौराहा, कालाआम होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा।

यूनियन सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि संविदा पर तैनात बिजलीकर्मी दिन-रात एक करके बिजली पहुंचा रहे हैं और उनके नाम पर निकल रहा वेतन ठेकेदार और अफसर डकार रहे हैं। अफसरों और ठेकेदारों का गठबंधन उन्हें भुखमरी की कगार पर धकेल रहा है।
विज्ञापन


सचिव सुरेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो जिलेभर के संविदाकर्मी हड़ताल पर उतर जाएंगे। बिजलीघरों को विभाग के हाल पर छोड़ दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सुरेश चंद्र शर्मा, बलवीर सिंह, देवपाल सिंह, दीपक कुमार, हाकमीन, शिवकुमर, जयशंकर, अशोक, महेश, रामजीत सिंह, दानवीर आदि रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें