फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवक की आत्महत्या पर सख्त एक्शन.. जहांगीराबाद कस्बा चौकी प्रभारी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। मोहल्ला अंबेडकर नगर जटीयान में बृहस्पतिवार को युवक की आत्महत्या के बाद उपजे भारी जनाक्रोश और हंगामे को देखते हुए एसएसपी ने दंडात्मक कार्रवाई की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोई सख्त कार्रवाई न किए जाने व लापरवाही बरतने के आरोप में कस्बा चौकी प्रभारी दीपक चाहर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस की फरार आरोपी पुत्रों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

प्रकरण की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आत्महत्या के लिए उकसाने का मुख्य आरोपी दामोदर शातिर अपराधी है। अधिकारियों के अनुसार, दामोदर पर अवैध शराब की बिक्री समेत विभिन्न मामलों में कुल 18 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इसके बावजूद कस्बा चौकी प्रभारी द्वारा उसके विरुद्ध कोई ठोस निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही थी। चौकी प्रभारी की इसी शिथिलता और कार्यप्रणाली को दोषी मानते हुए उन्हें सस्पेंड किया गया है।
युवक की मौत के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी दामोदर को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोप है कि दामोदर और उसके बेटों के उत्पीड़न से तंग आकर ही युवक ने मौत को गले लगाया था। मामले के अन्य दो नामजद आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा खुलेआम सट्टे का कारोबार किया जा रहा है। कई बार उसकी भी शिकायत की गई, लेकिन आरोपी पुलिस से साठगांठ कर हर बार बच निकलता है। पुलिस भी उसके खिलाफ कोई सख्त एक्शन नहीं ले रही है। इन अवैध कारोबार से क्षेत्र में बच्चों का जीवन भी बर्बाद हो रहा है।
शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस कर रही गश्त
घटना के बाद से ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। एसएसपी की सख्त कार्रवाई के बाद से पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जनता में मिली-जुली प्रतिक्रिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में एहतियातन पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।

लोगों ने कहा...
- अवैध शराब की बिक्री के कारण यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। पुलिस को कई बार बताया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। साथ ही क्षेत्र में सट्टे का कारोबार ही चल रहा है, उस पर भी लगाम नहीं लग पा रही है। - विनोद कुमार पति सभासद

- अवैध शराब ने हमारे बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। दामोदर और उसके बेटे दबंगई करते थे। चौकी प्रभारी के निलंबन से हमें उम्मीद जगी है कि अब शायद इस माफिया राज का अंत होगा। - अनिल कुमार

- प्रकरण की प्रारंभिक जांच में चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई है, इसके चलते उन्हें निलंबित किया गया है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें