फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: इमरजेंसी में अब एक ही जगह मिलेंगे स्ट्रेचर और व्हीलचेयर

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन के परिसर में स्ट्रेचर व व्हील चेयर को बना काउंटर। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन की इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों और उनके तीमारदारों को अब स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी परिसर में पंजीकरण काउंटर के पास अलग से काउंटर बनाया गया है। यहां एक ही स्थान पर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

नए चिकित्सालय भवन में इमरजेंसी आने-जाने वाले मरीजों को अभी तक स्ट्रेचर व व्हील चेयर के लिए भटकना पड़ता है। स्ट्रेचर न मिलने पर मरीजों को कंधे के सहारे या गोद में लेकर आना-जाना पड़ता है। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मरीजों की परेशानी को देख मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने परिसर में एक स्थान निर्धारित कर दिया है। इससे इमरजेंसी में पहुंचने वाले गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर तत्काल स्ट्रेचर या व्हीलचेयर मिल सकेगी। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। नए काउंटर पर अलग-अलग समय में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे जरूरतमंद मरीजों को आसानी से स्ट्रेचर और व्हीलचेयर उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें