फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबोगरीब खुन्नस: पड़ोसी दुकान में छोड़ रहा था चूहे, नुकसान के चलते व्यवसायी ने बदला कारोबार... देखें वीडियो

Mon, 06 Oct 2025 05:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर (बुलंदशहर)

सार

पीड़ित हिरदेश वार्ष्णेय ने बताया कि कुछ ही महीने पहले कन्फेक्शनरी की दुकान शुरू की थी। शुरुआत में उनकी दुकान में चूहों की कोई समस्या नहीं थी, लेकिन जल्द ही उन्हें पता चला कि हर दिन चूहे उनकी मिठाई और अन्य सामानों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
दुकान में चूहे छोड़ता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपशहर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुकानदार को अपने पड़ोसी की ओछी हरकतों के कारण मजबूरन अपना व्यवसाय बदलना पड़ा। पड़ोसी द्वारा जानबूझकर दुकान में चूहे छोड़े जाने से परेशान होकर कन्फेक्शनरी चलाने वाले दुकानदार हिरदेश वार्ष्णेय को अपना पहला कारोबार बंद कर साड़ी का व्यवसाय शुरू करना पड़ा। पड़ोसी की यह पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

पीड़ित हिरदेश वार्ष्णेय ने बताया कि कुछ ही महीने पहले कन्फेक्शनरी की दुकान शुरू की थी। शुरुआत में उनकी दुकान में चूहों की कोई समस्या नहीं थी, लेकिन जल्द ही उन्हें पता चला कि हर दिन चूहे उनकी मिठाई और अन्य सामानों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लगातार हो रहे इस नुकसान से तंग आकर उन्हें अपनी नई कन्फेक्शनरी की दुकान बंद करने का फैसला लेना पड़ा। कन्फेक्शनरी बंद करने के बावजूद भी दुकान के अंदर नुकसान जारी रहा। 

इस पर हिरदेश ने उसी जगह पर साड़ी का नया व्यवसाय शुरू कर लिया। हालांकि, चूहों ने अब कपड़ों को भी कुतरना शुरू कर दिया। लगातार हो रहे नुकसान से परेशान हिरदेश वार्ष्णेय ने आखिरकार अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज देखने पर साफ दिखाई दिया कि एक युवक (जो कि दुकानदार का पड़ोसी बताया जा रहा है) चूहेदानी में दो चूहे लेकर आता है। वह बंद पड़ी दुकान को देखता है और फिर जीने के ऊपर से उन चूहों को दुकान के अंदर छोड़ देता है।
विज्ञापन

यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। दुकानदार ने अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, थाना पुलिस अभी कोई शिकायत मिलने से इनकार कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें