फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चार साल बाद भी शुरू नहीं हो सका पांच करोड़ से बना एसटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। नगर में कालिंदी कुंज कॉलोनी में चार साल पहले पांच करोड़ रुपये की लागत से बना सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट अभी तक शुरू नहीं हो सका। कॉलोनी में सीवर पाइपलाइन तो डल गई है, मगर कनेक्शन लोगों को नहीं मिल सका है। अभी भी स्थानीय लोगों को अपने घरों में अपना निजी सीवर टैंक बनवाना पड़ रहा है।
खुर्जा विकास प्राधिकरण की ओर से 2009 में कालिंदी कुंज आवासीय कॉलोनी तैयारी की गई थी। इसमें प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कॉलोनी में भूखंड तैयार किए गए। इसके साथ ही पार्क, सड़क, फुटपाथ, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और सीवर लाइन की भी सुविधा रखी गई। प्राधिकरण की ओर से तैयार की गई कॉलोनी में अलग-अलग वर्ग मीटर पर प्लॉट थे। धीरे-धीरे कॉलोनी में मकान बनने शुरू हो गए और कॉलोनी विकसित हो गई। मगर, प्राधिकरण की ओर से दी गई सीवर पाइपलाइन की सुविधा लोगों को नहीं मिल सकी। दरअसल कॉलोनी के कई क्षेत्रों में सीवर पाइप लाइन नहीं बिछ सकी। इसलिए किसी भी व्यक्ति को कनेक्शन नहीं मिला। ऐसे में लोगों को घर में ही निजी सीवर टैंक तैयार करवाना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं साल 2019 में प्राधिकरण की ओर से सीवर पाइपलाइन शुरू करने के साथ-साथ एसटीपी भी तैयार करवाया गया, जिसमें प्राधिकरण की सीवर पाइपलाइन को जोड़ना था। इससे स्थानीय लोगों की सीवर पाइपलाइन की सुविधा और गंदगी एक जगह जमा होने से भी छूटकारा मिल रहा था। कालिंदी कुंज सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पांच करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हो गया। मगर, सीवर लाइन का कनेक्शन नहीं जुड़ने के कारण यह शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

बीकेडीए के अधीक्षण अभियंता सिराज अहमद ने कहा कि एसटीपी का काम जलनिगम को सौंपा गया था। जल निगम ने जिस ठेकेदार को इसका टेंडर दिया था, उसकी ओर से काम को बीच में छोड़ दिया गया। अब नए ठेकेदार को जिम्मेदारी दी गई है। 31 मई तक एसटीपी शुरू होने की उम्मीद है। वहीं कॉलोनी में जिन जगह पर सीवर लाइन नहीं है। वहां भी सीवर लाइन बिछाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें