फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रात में आंधी-बूंदाबांदी और दिन में गर्मी छुड़ा रही पसीना

विज्ञापन
खुर्जा में जीटी मार्ग पर तेज धूप से बचने के लिए सिर पर दुपट्टा रखकर जातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहार/सलेमपुर/अहमदगढ़/नरसेना/बीबीनगर। मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। बृहस्पतिवार की रात आंधी संग बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर टिका रहा। दिन के समय गर्मी ने पसीना छुड़ाने का काम किया। वहीं, मौसम वैज्ञानिक अभी लगातार आंधी व बारिश का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिन से रात को आंधी-बूंदाबांदी और दिन निकलते ही चटक धूप निकल रही है। कई दिन से लगातार तापमान में वृद्धि जारी है और तेज हवाएं चल रही हैं। ऐसे मौसम के बीच बृहस्पतिवार की रात आंधी के बीच बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार दिन निकलते ही धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर के समय गर्मी प्रचंड हो गई और इससे बचाव के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय अपनाए। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 32 और हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि अभी इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है। इस बीच अब तापमान में भी इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। आंशिक बादल छाने और आंधी आने का भी अनुमान है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 40 डिग्री और न्यूनतम भी दो डिग्री बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें