फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गोदाम से अवैध आतिशबाजी का जखीरा बरामद, आरोपी भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस ने स्याना रोड पर एक गोदाम से छापा मारकर 10 लाख रुपये से अधिक कीमत की आतिशबाजी बरामद की है। टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। पुलिस ने गोदाम मालिक और पटाखा तस्करी करने वाले किरायेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ऋजुल कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात कोतवाली देहात की नई मंडी पुलिस टीम संदिग्ध एवं वांछित आरोपियोंं की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्याना रोड पर स्थित एक गोदाम में अवैध आतिशबाजी का जखीरा होने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी ने तत्काल मामले की जानकारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और उन्हें दी। इसके बाद उन्होंने टीम के साथ गोदाम पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान गोदाम के अंदर विभिन्न कंपनियों द्वारा निर्मित अवैध पटाखों का भंडार मिला।
पटाखों की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी भाग गए थे। एएसपी ने बताया कि आतिशबाजी को जब्त कर पुलिस चौकी पर जमा कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में गोदाम स्वामी कपिल बंसल और अवैध पटाखा तस्कर अमर गोयल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें