फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घुड़चढ़ी के दौरान चले लाठी-डंडे, दूल्हे के पिता सहित चार गिरफ्तार

विज्ञापन
खुर्जा देहात क्षेत्र के बरतौली गांव में घुड़चढ़ी के दौरान हुए विवाद के वायरल वीडियो का स्क्रीन
विज्ञापन
खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के बरतौली गांव में सोमवार शाम को घुड़चढ़ी के दौरान दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए और हवाई फायरिंग भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 37 नामजद समेत 61 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूल्हे के पिता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


खुर्जा देहात थाना प्रभारी ने बताया कि बरतौली गांव में सोमवार शाम करीब छह बजे मुजाहिद की घुड़चढ़ी हो रही थी। इसी दौरान मामूली धक्का-मुक्की के दौरान बरात के ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। कुछ देर में दोनों के बीच लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए। वहीं दूल्हे के परिवार से एक युवक बंदूक लेकर आ गया और डराने के लिए हवाई फायरिंग की।

हर्ष फायरिंग और मारपीट की सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग भागने लगे। इसमें से चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। थोड़ी देर बाद दोनों पक्ष के लोगों ने थाने पर तहरीर दी गई। इसमें दूल्हे के पिता साजिद ने तहरीर में बताया कि मुजाहिद की घुड़चढ़ी हो रही थी, तभी गांव में रहने वाले कुछ लोगों ने बरातियों व महिलाओं से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर शाकिर, सलमान, फैसल, फैजान, उस्मान, अरमान, टुईया उर्फ वसीम, कुट्टन उर्फ शाहे आलम, उम्मेद, बाबू, नोशाद, सरफराज, सद्दाम, अहसान और और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
वहीं दूसरे पक्ष से सलमान ने तहरीर में बताया कि बरात के दौरान दूल्हे के परिवार के लोग बंदूकों से फायरिंग कर रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। ऐसे में किसी को गोली लगने का डर था। इसी बात पर दूल्हे के पिता व भाई समेत अन्य लोगों ने महिलाओं से मारपीट शुरू कर दी।
इसमें तहरीर के आधार पर पुलिस ने इमरान, इजराइल, सुफियान, जाहिद, जमशेद, ताहिर, तरीखत, जहीर, सलमान उर्फ सल्लू, शहनाज उर्फ भालू, अमजद, आदिल, समीर, मौनिस, सुहेल, इकरार, इसरार, अपसार, शाहिद, भूरा, सिराज, हारुन, अभयपाल उर्फ नीरज और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कोट -
मामले में जाहिद की तहरीर पर 14 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ बलवा व मारपीट में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें सद्दाम व कुट्टन को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष से सलमान की तहरीर पर 23 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट और फायरिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें आदिल और जाहिद को गिरफ्तार किया गया है। - पूर्णिमा सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें