फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चौधरी चरण सिंह पार्क के चारों ओर लगेंगी मूर्तियां

विज्ञापन
नगर के भूड़ चौराहा ​स्थित पार्क। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण नगर के भूड़ चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह पार्क का सौंदर्यीकरण करवा रहा हैं। सौंदर्यीकरण करवाने के साथ प्राधिकरण अब पार्क की चारों दिशाओं की ओर ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े प्रसिद्ध लोगों की मूर्तियां लगाएगा। इस पर प्राधिकरण करीब 10 लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

बुलंदशहर विकास प्राधिकरण समय-समय पर पार्कों का सौंदर्यीकरण करवाता रहता है। पिछले माह नगर के भूड़ चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह पार्क का सौंदर्यीकरण करवाया। जबकि इससे पूर्व खुर्जा बाईपास रोड पर बने महाराणा प्रताप चौक पार्क का सौंदर्यीकरण करवा चुका है। अब प्राधिकरण ने भूड़ चौराहे पर बीचों बीच बने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह पार्क के चारों ओर ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी मूर्तियां लगवाने की योजना बनाई है। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि भूड़ चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह पार्क में स्टील की ग्रिल लगाने के साथ प्रतिमा के चारों ओर शीशा लगवा दिया है। पार्क में फुलवारी और घास लगाई जा रही है। अब पार्क के चारों दिशाओं से आने-जाने वाले लोगों के लिए ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी मूर्तियां लगाई जाएगी। जो करीब 10 लाख रुपये की लागत से लगाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें