फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी नोएडा फंसे जाम में, दौडे़ कोतवाल

Tue, 08 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के साए के चलते नगर में दिन भर जाम के हालात बने रहे। ट्रैफिक को सुचारुरूप से चलाने के लिए पुलिस को दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


एसएसपी नोएडा के जाम में फंसने की सूचना पर कोतवाल दौड़ पड़े। कोतवाल ने ट्रैफिक की कमान संभालते हुए एसएसपी नोएडा को जाम से बाहर निकलवाया। वहीं, दूल्हे भी जाम में फंसे नजर आए।
विज्ञापन


मंगलवार को शादी के साए और चुनावी ड्यूटी के कारण पुलिस बल कम होने से नगर में सुबह से जाम के स्थिति उत्पन्न हो गई।

कोतवाली में मौजूद रिर्जव पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए दिनभर मशक्कत करते रहे, लेकिन कोई खास राहत नहीं मिली। नोएडा के एसएसपी के जाम फंसने की सूचना पर कोतवाल ने खुद ट्रैफिक की कमान संभाली।
विज्ञापन


आधा घंटे तक कप्तान साहब जाम में फंसे रहे। पुलिस ने किसी तरह कप्तान साहब को जाम से निकलवाया। वहीं, कई दूल्हों की कार भी जाम में फंसी नजर आई।

दूल्हे जाम में फंसे रहे और उनका मंडप में इंतजार होता रहा। जाम में फंसे दूल्हे शुभ मुहूूर्त निकलने के डर से छटपटाते नजर आए।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों के चुनावी ड्यूटी में जाने और नगर में शादियों की भरमार की वजह से जाम लगा। देर शाम जाम को खुलवा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें