फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोक नालों ने ‘डुबो’ दिया शहर, नहीं दिख रही कोई डगर

Sun, 17 Jul 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अधूरे नालों के निर्माण और चोक नालियों ने दो दिन से हो रही बारिश  के दौरान को शहर को लबालाब कर दिया। बारिश हो रही है और आगे भी होगी, लेकिन शहर में भरा पानी कैसे निकलेगा। बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। महामहिम आए तो मशीनों से पानी निकाल दिया गया, लेकिन अब कैसे पानी निकलेगा।
विज्ञापन


नगर पालिका अफसरों की लापरवाही और मनमानी ने शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। मानसून से पहले नाला निर्माण और नाला सफाई काम कराया जा रहा है। इसका नतीजा ये
हुआ कि जरा सी बारिश होते ही शहर लबालब हो जा रहा है। पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है।

बारिश मेें हर जगह पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। सबसे बुरी स्थिति कृष्णा नगर, कलक्ट्रेट, टीचर्स कालोनी, साठा, राधा नगर, आवास विकास द्वितीय, टांडा, खुर्जा अड्डा, मोतीबाग, लाल तालाब, देवीपुरा, वीसा कालोनी की है।
विज्ञापन


यहां हल्की बारिश में ही क्षेत्रवासियों को जलभराव का सामना करना पड़ता है। बारिश बंद होने के घंटों बाद पानी निकासी हो पाती है। वहीं, शनिवार को राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह नगर में शहर में आए तो पालिका अफसरों ने मशीनों से आनन-फानन में पानी निकलवा दिया।

क्या है मुख्य कारण
पानी की निकासी नहीं हो पाने का मुख्य कारण शहर के अधिकांश नालों का चोक होना है। शहर के नाले गंदगी से पटे हुए हैं। इसके अलावा कालाआम, भूड़, साठा, ईदगाह आदि नालों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण भी पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

पानी में डूबी पॉटरी नगरी
पॉटरी नगरी में शनिवार से हो रही बारिश ने नगर पालिका की पोल खोल दी है। गली, मोहल्लों से लेकर नगर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। आलम यह रहा कि कई लोगों के घरों में पानी घुस गया।

शनिवार से लेकर रविवार तक रुक-रुक कर हुई मूसलाधार बारिश से नगर के मोहल्ला बुर्ज, तरीनान, पदमसिंह गेट, सुभाष रोड, बोरोली गांव का रोड आदि स्थान जलमगभन हो गए हैं। आलम यह है कि यहां से निकलने के लिए लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। उधर, शिकारपुर के मौहल्ला लालदरवाजा स्थित चौक पर घंटों जलभराव रहा। लोगों को सड़क से निकलना दूभर हो गया।

जर्जर सड़क-जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन
नगर क्षेत्र के धमेड़ा स्थित नया गांव में जर्जर सड़क और जलभराव के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध  किया। लोगों का कहना है कि सड़क पूरी तरह मिट्टी में तब्दील हो चुकी है। बारिश में यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल है।

आए दिन बच्चे यहां गिरने से चोटिल हो जाते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विरोध करने वालों में प्रेमपाल सिंह, रामवती, सतीश कुमार, महबूब अली, असगर खां, रमेश कुमार, बबलू, मोनू, प्रेम कुमार, गौरव सिंह, विकास शर्मा, शिव मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें