फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलाया विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले के सभी 1865 पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन करने का काम किया गया।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने राजकीय बालिका इंटर काॅलेज बुलंदशहर एवं कंपोजिट विद्यालय ततारपुर में बनाए गए बूथों का निरीक्षण करते हुए बीएलओ से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, शिफ्ट करने के लिए प्राप्त हुए आवेदनों के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने बीएलओ पंजिका देखते हुए घर-घर जाकर सत्यापन करते हुए प्राप्त फॉर्म के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची को शुद्ध रूप से तैयार किया जाए। एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम सूची में जोड़े जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें