फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दिवाली पर नए बस अड्डे से चलेगी लखनऊ-गोरखपुर को स्पेशल बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिवाली पर लखनऊ या गोरखपुर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। नगर के नए बस अड्डे से 17, 18 एवं 19 अक्तूबर को प्रतिदिन रात को एक-एक बस लखनऊ होते हुए गोरखपुर को संचालित की जाएगी। दिवाली पर ट्रेनें फुल चल रही हैं। लोगों को किसी भी ट्रेन में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में दिवाली पर बुलंदशहर से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों के फेरे बढ़ाने के साथ अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

एआरएम ने 17, 18 एवं 19 अक्तूबर को प्रतिदिन रात नौ बजे लखनऊ होते हुए गोरखपुर के लिए एक-एक बस संचालन की योजना तैयार की है। इसको लेकर बसों को भी चिन्हित कर लिया गया है। नगर के नए रोडवेज बस अड्डे से लखनऊ रूट के होते हुए बस सीधी रवाना होगी। यात्रियों के कम होने पर बस का वाया कौशांबी से संचालन किया जाएगा। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि जो भी यात्री लखनऊ या गोरखपुर जाना चाहते हैं। वह अपनी सीट भी बुक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें