फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गुलावठी, अनूपशहर समेत छह निकायों में अध्यक्ष-सभासद ने ली शपथ

विज्ञापन
नगर पंचायत नरौरा की नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रीति यादव को शपथ ग्रहण करातीं एसडीएम प्रियंका गोयल। - फोटो : bulandshahar
विज्ञापन
बुलंदशहर। गुलावठी, अनूपशहर समेत छह निकायों में शुक्रवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्षों ने शहर में विकास का वादा किया। अब शनिवार को बुलंदशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर, डिबाई समेत 11 निकायों के अध्यक्ष और सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका बुलंदशहर के अध्यक्ष और सभासदों को नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में एडीएम प्रशासन डाॅ. प्रशांत कुमार शपथ दिलाएंगे। इस दौरान सांसद डाॅ. भोला सिंह, गौतमबुद्धनगर सांसद डा. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. अंतुल तेवतिया और अन्य जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इसके अलावा खुर्जा में एसडीएम खुर्जा राकेश कुमार, सिकंदराबाद और नगर पंचायत ककोड़ के लिए एसडीएम सिकंदराबाद रेनू, नगर पालिका जहांगीराबाद में एसडीएम न्यायिक स्याना अरविंद कुमार सिंह, नगर पालिका डिबाई में एसडीएम डिबाई प्रियंका, नगर पालिका शिकारपुर में एसडीएम शिकारपुर अभिनव द्विवेदी, नगर पंचायत औरंगाबाद एसडीएम न्यायिक सदर विमल किशोर गुप्ता, नगर पंचायत बुगरासी में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हसन अब्बास नकवी तथा नगर पंचायत छतारी और पहासू में एसडीएम न्यायिक सिंकदराबाद संदीप केला नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को शपथ दिलाएंगे।

वादों को करूंगा पूरा : ब्रजेश
अनूपशहर। नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को एसडीएम नवीन कुमार ने पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उद्योगपति जेपी गौड़ ने ब्रजेश गोयल को आशीर्वाद दिया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ब्रजेश क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान वार्ड 25 की सभासद सुषमा गर्ग अनुपस्थित रहीं। अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जाएगा। मौके पर पूर्व विधायक नवलकिशोर गर्ग, पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. सुधीर अग्रवाल, नरोत्तमदास गोयल, विनीत बंसल, सीपी सिंह, लोकेश चौधरी, अभय गर्ग, हर्षित गर्ग, संजय अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगी प्रयास : गुड्डी
बीबीनगर। नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्षा गुड्डी देवी को एसडीएम न्यायिक शिकारपुर मोनिका सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कस्बे के सभी दस सभासदों ने भी शपथ ली। बाबा बुद्धनाथ की कुटी पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डी देवी ने अपनी जीत का श्रेय पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डाॅ. नरेश कुमार को दिया। कहा कि वह नगरवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। संवाद

अंतिम सोमवार को लगाया जाएगा जनता दरबार : इमरान
खानपुर। नगर पंचायत परिसर में शुक्रवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हसन अब्बास नकवी ने शपथ दिलाई। अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता ने मुझे मत देकर जिताया है। जिसके चलते सभी के दुख दर्द में हर संभव मदद के लिए तैयार रहूंगा। माह के अंतिम सोमवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल गोयल, चेयरमैन प्रत्याशी बृजकिशोर सैनी, महेंद्र सैनी, लोकेश कुमार, अनिल शर्मा उर्फ़ लाला, इमरान चौधरी, फैजी खान, सादिक कुरैशी, नगर पंचायत ईओ मनोज यादव, दिनेश सैनी, योगपाल सिंह मौजूद रहे। संवाद

ऋषिपाल ने किया विकास का वादा
स्याना। नगर पालिका परिसर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को एसडीएम मधुमिता सिंह ने शपथ दिलाई। नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने सर्वांगीण विकास का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर में पानी व सफाई जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान पालिका ईओ सेवाराम राजभर, कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह, नितिन सिंघल, नीरज त्यागी, शफीक चौधरी, सरिता आर्य, डॉ विनय सिंधु, संदीप सिंधु व राजीव चौहान मौजूद रहे। संवाद
अध्यक्ष व सभासदों ने ली पद की शपथ
नरौरा। नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रीति यादव एवं सभासदों को इरिगेशन इंटर काॅलेज के मैदान में एसडीएम प्रियंका गोयल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। यदि आवश्यकता हुई तो शासन से भी क्षेत्र के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग की जाएगी। मौके पर नगर पंचायत ईओ रामेश्वर दयाल, अवर अभियंता हरीशचंद्र राजपूत, सैयद खान, अशोक भारद्वाज, किताब सिंह यादव व डीपी यादव मौजूद रहे। संवाद

शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध : शैलेश तेवतिया
गुलावठी। रामलीला मैदान में शुक्रवार को एसडीएम सदर गजेंद्र सिंह ने नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया और सभासदों को शपथ दिलाई। इस दौरान शैलेश तेवतिया ने कहा कि वह शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे। शपथ ग्रहण से पहले नगर पालिका परिसर में हवन का आयोजन किया गया। इस मौके पर गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अन्तुल तेवतिया, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, डिबाई विधायक सीपी सिंह, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक विमला सोलंकी, ईओ निहारिका चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, सेवानिवृत न्यायाधीश डीपी गुप्ता, रमेश चंद जैन, सुनील गोयल, गौरव तेवतिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें