‘सपा सरकार में भ्रष्टाचार, अपराध चर्म सीमा पर है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। मां, बहन, बेटी कोई भी सुरक्षित नहीं है। लोग घर के बाहर निकलने से डरते है। प्रदेश में सपा और भाजपा की सांठगाठ है। दोनों सांप्रदायिकता फैलाकर चुनाव जीतना चाहती है। लेकिन प्रदेश की सेकुलर जनता चुनाव में दोनों पार्टी को जवाब देंगी।
’ यह बात गांव चंदेरू में रविवार को बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मेरठ जोन कोआर्डिनेटर संतराम जाटव ने कही। उन्होंने बसपा प्रत्याशी हाजी इमरान को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प दिलाया। सम्मेलन की अध्यक्षता गजराज सिंह गौतम और संचालन उमाशंकर जाटव ने किया।
इस मौके पर रोशनलाल राहुल, अजय पिपिल, ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रधान शमीम, आबिद, बिजेंद्र, अश्वनी कुमार, अरविंद कुमार, रमेशचंद, हाजी मुजतबा, आबिद चौधरी, आदेश भारद्वाज, चंद्रशेखर, अनवार सैफी, राजेंद्र कर्दम, लोकेश, आदि मौजूद रहे।