फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपा-कांग्रेस गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन’

Tue, 31 Jan 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
‘सपा-कांग्रेस में गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन हुआ है। प्रदेश की सरकार दंगे करा रही है। वेस्ट यूपी के 25 शहर-कस्बों से बहुसंख्यकों का पलायन हो रहा है। दंगाइयों को प्रदेश सरकार पुरस्कार दे रही है।’ यह बातें भाजपा के स्टार प्रचारक और गोरखपुर सांसद महंत आदित्यनाथ ने पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सिरोही के समर्थन में आयोजित सभा में कहीं।

नगर के मोतीबाग स्थित ग्राउंड में आयोजित सभा में करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे महंत आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में विकास ठप और भय का माहौल है। सिर्फ कैराना ही नहीं पश्चिमी यूपी के 25 शहर-कस्बों से डर के मारे बहुसंख्यक पलायन कर रहे हैं। सपा-बसपा ने राजनीति का अपराधीकरण किया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगा हो या फिर हाईवे गैंगरेप, प्रदेश सरकार के मंत्रियों का चरित्र पूरी दुनिया ने देखा। सपा को हारता देख अखिलेश ने मजबूरी में गठबंधन किया, लेकिन यह ठगबंधन है। योगी ने कहा कि खुद मुलायम सिंह भी इस बात को जानते हैं कि सपा जब तक जीवित है, जब तक कांग्रेस विलुप्त है। कांग्रेस जीवित होगी तो सपा विलुप्त हो जाएगी।

योगी ने कहा कि सपा-बसपा के कार्यकाल में प्रदेश पिछड़ गया। बसपा सुप्रीमो पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मायावती अपराधियों को संरक्षण देती हैं। उन्होंने लोकतंत्र को लूटतंत्र बना दिया गया।
महंत ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान करने की भी अपील की।

रैली में सांसद डॉ. भोला सिंह, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन, पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा, चेयरमैन पिंकी गर्ग, हितेश गर्ग, पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा, अजय त्यागी, लक्ष्मीराज सिंह, मनोज गर्ग, मीडिया प्रभारी शरद त्रिवेदी, संजय माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र काली, पुष्पेंद्र शर्मा, भूपेंद्र रावल, कृष्णपाल सिंह, रिंकू राणा, सुखदेव शर्मा, अमित बंशल आदि रहे।

मंच पर अव्यवस्था, सभा के बाद जाम
करीब दो घंटे देरी से पहुंचे योगी आदित्यनाथ के मंच पर चढ़ते ही अव्यवस्थाएं हावी हो गईं। हर कोई योगी आदित्यनाथ के स्वागत को उतावला दिखा। बड़ी संख्या में मंच पर नेताओें और कार्यकर्ताओं के पहुंचने से काफी देर तक अव्यवस्था का आलम रहा।
विज्ञापन


जनसभा खत्म होते ही सड़क पर जाम लग गया। मोतीबाग से काली नदी रोड, मोतीबाग से कोतवाली रोड और मोतीबाग से कालाआम चौराहे पर घंटों तक जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से जाम पर काबू पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें