पुलिस ने बताया परिजनों ने बताया कि गुलावठी क्षेत्र के गांव सनौटा निवासी शैलेंद्र शराब पीने का आदी है। वह मजदूरी करते हैं। वेतन मिलने पर कई दिनों तक शराब का सेवन करता है और काम पर भी नहीं जाते। शैलेंद्र की शराब पीने की आदत को लेकर मंगलवार को मां ने उसे डांटा, इसी बात को लेकर मां, बेटे का झगड़ा हो गया।
बेटे की शिकायत लेकर मां सनौटा चौकी पहुंची, नशे की हालत में बेटा भी मां के साथ चौकी पर पहुंच गया। इसी दौरान मां ने डायल-112 पर भी पुलिस को सूचना दे दी थी। बताया गया कि चौकी पर भी मां, बेटे का झगड़ा हुआ। नशे में धुत बेटे ने शैलेंद्र ने सनौटा नहर में छलांग लगा दी। इसी दौरान वहां पीआरवी भी पहुंच गई।
शैलेंद्र को बचाने के लिए स्थानीय गोताखोर के साथ पीआरवी के चालक नितिन यादव ने भी नहर में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मी ने स्थानीय गोताखोर के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद शैलेंद्र को सुरक्षित नहर के बाहर निकाल लिया। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि मां, बेटे के झगड़े में एक युवक ने सनौटा नहर में छलांग लगा दी थी। पीआरवी के चालक नितिन यादव ने स्थानीय गोताखोर के साथ मिलकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।