फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बेटे ने पिता पर लगाया दादा को लापता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नरसेना/बुलंदशहर। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव जलालपुर में एक युवक ने अपने पिता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके दादा को गायब कर दिया है। उसका आरोप है कि ऐसा उन्होंने संपत्ति हड़पने की नीयत से किया है।
विज्ञापन


गांव निवासी सुंदर सिंह ने एसएसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पिता ने दादा के जीवित रहते ही उनका झूठा अंतिम संस्कार दिखा दिया। दाह संस्कार की फर्जी रसीदें बनवाकर नगर पंचायत से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का भी प्रयास किया गया। जिससे कि दादा के नाम की कीमती जमीन को अपने नाम कराया जा सके। सुंदर सिंह ने बताया कि जब उसे इस साजिश की भनक लगी, तो उसने बुलंदशहर की एसीजेएम तृतीय की अदालत में वाद दायर कर दिया। इसी रंजिश के चलते बीती 13 फरवरी 2026 को जब सुंदर अपने दिल्ली स्थित निवास पर था, तब उसके पिता और भाई ने मिलकर जलालपुर स्थित उसके पुश्तैनी घर का ताला तोड़ दिया।
आरोप है कि घर में रखा शादी-ब्याह का कीमती सामान और अन्य घरेलू वस्तुएं बुग्गी में भरकर चोरी कर ली गईं। ग्रामीणों की सूचना पर जब पीड़ित गांव पहुंचा और 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने महज खानापूर्ति की। सुंदर का आरोप है कि नरसेना थाने में शिकायत देने और यूपी जनसुनवाई पोर्टल पर गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने पोर्टल पर झूठी रिपोर्ट लगाकर मामले का निस्तारण दिखा दिया।
विज्ञापन




साल भर बाद सिर्फ गुमशुदगी की खानापूर्ति

पीड़ित का आरोप है कि मामला इतना गंभीर होने के बावजूद पुलिस ने शुरू में इसे पारिवारिक विवाद बताकर टाल दिया। लंबे संघर्ष के बाद अब जाकर पुलिस ने महज गुमशुदगी की खानापूर्ति की है। वर्तमान में दिल्ली के संगम विहार में रहकर मजदूरी करने वाले सुंदर सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर से मिलकर लिखित शिकायत सौंपी है। पत्र में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, उसके दादा का पता लगाया जाए और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें