फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात सैनिक भी करेंगे मतदान

Thu, 02 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
मतदान - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विज्ञापन
देश की सरहद और अन्य हिस्सों में ड्यूटी पर तैनात जिले के सैनिक भी अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करेंगे। ऐसे 911 सैनिकों को जिला प्रशासन द्वारा पत्र द्वारा बैलेट पेपर भेजे जा चुके हैं। बेलेट पेपर पर मिलने वाली वोट को मतगणना में शामिल किया जाएगा।

बता दें कि जिले के 911 सैनिक देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात हैं। जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग के आदेश पर इन सभी सैनिकों को भी अपना मतदान करने का मौका दिया है। इस कार्य की जिम्मेदारी डीपीआरओ को सौंपी गई है। डीपीआरओ ने सभी सैनिकों को पत्र द्वारा बेलेट पेपर भेज दिए हैं।
विज्ञापन


डीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी 911 सैनिकों को पत्र द्वारा मतदान करवाने को बेलेट पेपर भेजे जा चुके हैं। वह अपने-अपने क्षेत्र के पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर बेलेट पेपर वापस भेजेंगे।

सैनिकों के मिलने वाले बेलेट पेपर को मतगणना में शामिल किया जाएगा। वह जिस प्रत्याशी के पक्ष में अपना वोट देंगे। उसी के मतों में सैनिकों की वोट भी शामिल हो जाएगी।

मतदान से पहले मतदान कर्मी भी करेंगे वोट
11 फरवरी को मतदान से पहले मतदान कर्मी भी वोट करेंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने चार से सात फरवरी तक अंतिम चरण की ट्रेनिंग के दौरान मतदान कर्मियों को वोट डालने की व्यवस्था की गई है।

अंतिम चरण की ट्रेनिंग केंद्रीय विद्यालय में होगी। ट्रेनिंग में शामिल कर्मियों की वोट डलवाने के लिए स्टाल लगाकर सभी विधानसभा के प्रत्याशियों के बेलेट पेपर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


संवेदनशील बूथों के लिए तलाशे जा रहे हैं फोटोग्राफर
संवेदनशील बूथों की वीडियो व फोटोग्राफी के लिए पुरानी सूची के आधार पर फोटोग्राफरों की तलाश करना प्रशासन के लिए मुसीबत बन गया है। फोटोग्राफर्स के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें