फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: उग्रवादियों से मुठभेड़ में घायल हुआ जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगालैंड में आर्मी की ड्रेस में दो दिन पूर्व कुकी उग्रवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में 10 से अधिक उग्रवादी ढेर हुए थे। उग्रवादियों के इस हमले जवाबी कार्रवाई करते समय बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जटीयान निवासी सेना के जवान दीपक घायल हो गए। दीपक के बड़े भाई अरुण कुमार ने बताया कि दीपक के हाथ में गोली लगी है। हमले की जानकारी मिलने पर परिजन परेशान हो गए थे। बाद में यूनिट से संपर्क करने पर दीपक से उनकी बात हुई। उनका इलाज कर रहे चिकित्सक और यूनिट अधिकारियों से भी बात हुई है। वह अब खतरे से बाहर हैं। दीपक की बहादुरी पर उन्हें गर्व है। जवान ने उग्रवादियों से लोहा लेते हुए देश को गौरवान्वित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें