फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद एक तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख की अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख की अवैध शराब बरामद
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गांव लौहरा के एक धान के खेत व मक्का की पलाली के नीचे दबाई गई अवैध अंग्रेजी शराब की करीब 217 पेटियां बरामद की है। पुलिस को देख तस्करों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां भी चलाई जिसमें एक दरोगा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक तस्कर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग जाने में कामयाब रहे। बाजार में बरामद शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग ने शुक्रवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव लौहरा के जंगल में एक स्कूल के पास अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम का नेतृत्व एसआई कृष्णपाल सिंह व आबकारी टीम का निरीक्षक अनूपशहर तहसील के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप तिवारी कर रहे थे। उक्त टीमों को लौहरा गांव के जंगल से एक खेत में मक्का की पलाली के नीचे दबी अंग्रेजी अवैध शराब की 217 पेटियां मिली, जिनमें 7200 पव्वे व 1608 अद्धे थे। इस बरामद शराब से चंद कदम दूर ही शराब तस्कर खडे़ थे, जो किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। आने वाले वाहन में ही इस शराब को लादकर वह कहीं सप्लाई करने जा रहे थे। कोतवाली प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि बाजार में बरामद शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। पकड़े गए अभियुक्त का नाम राजकुमार पुत्र मघानंद निवासी गांव लौहरा है। इसके पास से पुलिस ने एक तमंचा व कई कारतूस बरामद किए हैं। राजकुमार ने मौके से भागने वाले अपने दोनों साथियों के नाम पुलिस को बता दिए है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। उपनिरीक्षक कृष्णपाल की तहरीर पर आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें