फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पेट पर अफीम का पैकेट बांधकर ला रही तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। झारखंड से तस्करी कर लाई जा रही डेढ़ किलोग्राम अफीम के साथ क्राइम ब्रांच ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला पेट पर पैकेट बांधकर तस्करी करती है। पकड़ी गई अफीम की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह अफीम दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब समेत आसपास के क्षेत्र में तस्करी कर रही थी।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि पकड़ी गई महिला तस्कर झारखंड हजारीबाग के गांव अमबाड़ी की रहने वाली रेशमा देवी है। इसे पुराने बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बताया कि वह पहले रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई का काम करके परिवार का पालन पोषण करती थी। झारखंड से गांजा व अफीम की बड़ी मात्रा में तस्करी होती है। वह तस्करी करने वालों के संपर्क में आई। महिला होने की वजह से वह बच जाती है ऐसे में पहले वह उनका साथ देती थी लेकिन अब उसने खुद तस्करी करना शुरू कर दिया। एडीसीपी ने बताया कि यह छह महीने से तस्करी कर रही है। इसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें