फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 49 राजकीय विद्यालयों में चलेंगी स्मार्ट क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 49 राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरु कराई जाएगी। इसके लिए डीआईओएस ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। शासन से बजट जारी होने पर विद्यालयों में प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 409 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 49 राजकीय, 152 सहायता प्राप्त और 208 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। 49 राजकीय विद्यालयों में 22 इंटरमीडिएट और 27 हाईस्कूल विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में प्रोजेक्टर से पढ़ाई शुरु कराने के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कराया गया था। विभाग ने स्कूलों में स्मार्ट शुरु कराने के लिए शासन को करीब 75 लाख रुपये की डिमांड भेजी थी। शासन स्तर से बजट की मंजूरी होने पर विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरु कराई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि स्मार्ट क्लास के लिए विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। बजट मिलने पर विद्यालयों में प्रोजेक्टर से पढ़ाई शुरु कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें