नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राएं शिक्षकों के साथ।
अनूपशहर। अलीगढ़ रोड स्थित पीएसपीए विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को अंतर सदन एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 5वीं से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा सातवीं की छात्रा सिया चौधरी (सत्य सदन) ने पहला स्थान, कक्षा 9वीं की छात्रा तनु (आस्था सदन) ने दूसरा और कक्षा 9वीं की छात्रा साक्षी सोलंकी (एकता सदन) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षिका विमलेश शर्मा और कीर्ति शर्मा ने किया। आशा सदन की मौली, एकता सदन की परी को प्रशस्ति पुरस्कार दिया गया। मंच का संचालन शिक्षक शीश जिलानी ने किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक धीरज सिंह, विनय कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्या पी.बाला और उप प्रधानाचार्य संजीत विश्वास ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। संवाद