फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बड़े हादसों में छह की मौत

Wed, 02 Dec 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग हुए दो बड़े हादसों में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन लोग घायल हो गए। पहला हादसा अगौता थाना क्षेत्र के गांव लुहारली के पास शाम पांच बजे हुआ।
विज्ञापन


इसमें बाइक से टक्कर बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार क्वालिस सामने से आ रहे टाटा मैजिक से भिड़ गई। इसमें गांव शरीफपुर भैंसरौली में गमी से लौट रहे शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव दर्वेशपुर निवासी हुसन बानो पत्नी लियाकत खां, हमीद खां  पुत्र दिलीप खां और बेगम पत्नी सईद खां की मौत हो गई जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए। 

दर्वेशपुर निवासी नबी मोहम्मद, शमा तबस्सुम, हनीफ, जाफरी, बानो, अनवरी, नसीर, नूरजहां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं क्वालिस सवार नीरज, मनोज, राम निवास, हरि सिंह, सुरेश, विनोद, कृपाल सिंह  भी घायल हुए।
विज्ञापन


दूसरा हादसा सिकंदराबाद में खुर्जा रोड पर बिजली घर के पास शाम सवा सात बजे हुआ। इसमें हदीमपुर से  भांजी की दश्यारी से लौट रहे दनकौर के ग्राम राजपुर निवासी मनोज पुत्र रामभजन और उनके दोस्त ग्राम खिल्ली निवासी योगेंद्र उर्फ लाला पुत्र न्यादर, ग्राम बिसवाना निवासी गिरीराज पुत्र रामपाल सिंह की कार गाजर से भरे ट्राले में घुस गई।

पुलिस और आसपास के लोगों ने कार से तीनों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिले में तीन हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। जिले के लोग शोक में डूबे हुए हैं। थानाध्यक्षों को आदेश दिया है कि संभव हो तो रात में ही पोस्टमार्टम कराएं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है। पुलिस सभी हादसों की जांच में जुटी है। -राजेश कुमार ,एसपी सिटी
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें