गुलावठी। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक कार और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। ऑटो बुलंदशहर से गुलावठी जा रहा था। गांव फूटा अट्टा के पास सवारी उतारते समय पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक अंकुश, अलपिशा, अल्फिस्स समा, मेहराज, नगीना और मोमिन घायल हुए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से तीन को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।