फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: औरंगाबाद में डीएम के आदेश पर छह पैथोलॉजी लैब, एक क्लीनिक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। बिना पंजीकरण संचालित हो रहीं छह पैथोलॉजी लैब पर शनिवार को डीएम के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी की टीम ने सील करने की कार्रवाई की। कार्रवाई मेरठ निवासी युवक की शिकायत पर की गई। वहीं, एक अपंजीकृत क्लीनिक को भी सील किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक संचालक दुकानों के शटर गिराकर भाग गए।
विज्ञापन

मेरठ के खड़खड़ी निवासी सुनील कुमार ने औरंगाबाद में बिना पंजीकरण छह पैथोलॉजी लैब संचालकों पर मरीजों से मनमाना पैसा वसूलने का आरोप लगाते हुए पोर्टल पर एक माह पूर्व शिकायत की थी। शिकायत को संज्ञान में लेकर 20 दिन पूर्व विभाग ने अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब संचालकों को नोटिस जारी कर इतिश्री कर ली। अपंजीकृत लैब संचालकों पर कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने डीएम को पत्र भेजा। डीएम श्रुति ने पत्र को संज्ञान में लेकर सीएमओ को लैब संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे के निर्देश पर शनिवार को सीएचसी लखावटी के चिकित्सक डॉ. तहसीन रजा ने टीम के साथ नीलकंठ पैथोलॉजी लैब, नीलकमल पैथोलॉजी लैब, बालाजी पैथ लैब, नूतन पैथोलॉजी लैब एंड डिजिटल एक्सरे, जतिन पैथोलॉजी लैब लक्ष्मी पैथोलॉजी को सील किया। इसके अलावा गांव सूरजपुर टिकरी रोड स्थित गौरी क्लीनिक को सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया। लखावटी सीएचसी प्रभारी डॉ. हरेंद्र भाटी ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


Iऔरंगाबाद में अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब एवं क्लीनिक के संचालन करने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने के सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए गए। जिलेभर में अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब एवं क्लीनिक पर कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें