फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रक की टक्कर से कार सवार परिवार के छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। झमका फ्लाईओवर के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन बच्चे समेत छह लोग घायल हो गया। कार चालक की हालत गंभीर होने पर उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि झमका फ्लाईओवर के पास थार कार में सवार लोग सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। मौके पर जाकर देखा तो कार में सवार परिवार के छह लोग घायल थे, जिनको तुरंत जटिया अस्पताल पहुंचाया गया। कार में मंडी गांव निवासी प्रवीण कुमार भारद्वाज, उनकी पत्नी, मां, एक बेटी व दो बेटे थे।

कार के पीछे ट्रक ने टक्कर मारी थी। आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग गया था। प्रवीन को ज्यादा चोट थी, इसलिए उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्हीं के साथ परिवार के अन्य लोग प्राथमिक उपचार कराने के बाद दूसरी कार से बुलंदशहर रवाना हो गए। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में कार सवार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें