फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr News: बड़ी होली मोहल्ला में होलिका दहन स्थल पर गिरे पशु अवशेष, लोगों में रोष; मौके पर पहुंची पुलिस

Sat, 28 Feb 2026 06:01 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

खुर्जा के बड़ी होली मोहल्ला में होलिका दहन स्थल पर कूड़े की गाड़ी से पशु अवशेष गिरने से तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने रोष जताया। 
विज्ञापन
होलिका दहन स्थल पर पशु अवशेष गिरने से लोगों में रोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले के खुर्जा के बड़ी होली मोहल्ला में शनिवार दोपहर होलिका दहन स्थल पर कुड़े की गाड़ी से पशु अवशेष गिर गया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। कुछ लोगों ने धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


बड़ी होली मोहल्ला निवासी रेनू ने बताया कि शनिवार दोपहर को जब घर से बाहर निकलीं तो देखा कि एक कट्टा पड़ा था, जिसमें से दुर्घंध आ रही थी। उन्होंने देखा कि कट्टे में पशु अवशेष थे। वहीं पास में एक पशु अवशेष खुले में पड़ा था। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति शिव कुमार को दी। शिव कुमार सर्राफा बाजार स्थित अपनी दुकान से घर आए। 

यह जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का विरोध जताया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और जानबूझ कर पशु अवशेष फेंकने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही सीओ शोभित कुमार और कोतवाली प्रभारी वहां पहुंच गए। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को शांत किया और मामले की जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


स्थानीय निवासी नवीन ने बताया कि बड़ी होली मोहल्ला चौक पर सैकड़ों वर्षों से होलिका दहन होता आ रहा है। यह चौक हिंदू धर्म के लोगाें के लिए पूजनीय है। इस तरह से पशु अवशेष मिलने से लोग आक्रोशित हो गए थे। स्थानीय लोगों ने इस घटना को धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया। 

मौके पर जाकर जांच की गई थी, जिसमें देखा गया कि पशु अवशेष किसी कूड़े की गाड़ी में से झटक कर गिर गए। किसी ने जानबूझ कर इरादतन नहीं गिराए हैं। मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली। पशु अवशेष को बरामद कर जमीन में दफना दिया गया। मोहल्ला में शांति व्यवस्था बनी हुई है। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें